Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

पर्यावरण संरक्षण से स्व प्रेरित होकर पृथ्वी दिवस पर पोस्टर द्वारा दिया संदेश

पर्यावरण संरक्षण से स्व प्रेरित होकर पृथ्वी दिवस पर पोस्टर द्वारा दिया संदेश Dholpur
पर्यावरण संरक्षण से स्व प्रेरित होकर पृथ्वी दिवस पर पोस्टर द्वारा दिया संदेश
View story

पर्यावरण संरक्षण से स्व प्रेरित होकर पृथ्वी दिवस पर पोस्टर द्वारा दिया संदेश


धौलपुर।पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने हेतु प्रतिवर्ष आयोजित विश्व पृथ्वी दिवस पर वैज्ञानिक पर्यावरणविद सामाजिक कार्यकर्ता विभिन्न सेमिनार रैली गोष्ठियों आदि का आयोजन करते हैं। जिससे लोग पर्यावरण के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें इन सभी आयोजनों और पाठ्यक्रम में शामिल विषय वस्तु की उपादेयता तब प्रतीत हुई जब ग्रामीण परिवेश में स्कूलों में ईद का अवकाश होने पर भी बच्चे घर पर बैठकर सीमित संसाधनों में पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास करते हुए पर्यावरण संरक्षण का पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। धौलपुर जिले के विपरपुर ग्राम पंचायत के कल्याणपुर के छात्र आशीष रावत जो विपरपूर स्कूल के विज्ञान वर्ग का छात्र है,उसने अपनी पर्यावरण संरक्षण की भावनाओं को पोस्टर पर प्रदर्शित कर स्कूल ग्रुप में भी शेयर किया। छात्र के शिक्षक अतुल चौहान ने बताया कि बच्चों को विज्ञान अध्ययन के उद्देश्य, समाज के प्रति उनकी भूमिका और वर्तमान परिवेश में समुदाय को जागरूक करने की उनकी समझ से उनके द्वारा किया गया यह कार्य शिक्षण की व्यवहारिक उपयोगिता को सिद्ध कर रहा है। इस अवसर पर ब्लॉक धौलपुर के सीबीईओ दामोदर लाल मीणा ने उस बच्चे से कॉन्फ्रेंस कॉल कर अपनी जिम्मेदारी समझने और अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करने की बधाई देकर उसका हौसला बढ़ाया।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *