जेएनयू मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल जयपुर तथा रोटरी क्लब का चिकित्सा परामर्श शिविर का होगा आयोजन
धौलपुर। जेएनयू मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल जयपुर एवं रोटरी क्लब धौलपुर के तत्वावधान में 20 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक श्याम कांप्लेक्स में विशाल सुपरस्पेशल्टी चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की व्यवस्थाओं तथा शिविर में दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जेएनयू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों हृदय एवं वक्ष रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अक्षय शर्मा, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रामकृष्ण एवं न्यूरोलॉजी के विशेषज्ञ डॉक्टर शिव कुमार सैनी तथा रोटरी क्लब के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने स्थानीय श्याम काम्प्लेक्स में मीडिया से वार्ता की। जेएनयू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सीनियर लाइजन ऑफिसर राजेंद्र मिठरवाल एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष अतुल कुमार भार्गव ने बताया कि शिविर में जेएनयू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के कैंसर रोग, हृदय एवं वक्ष रोग विशेषज्ञ, न्यूरो फिजिशियन, मनोरोग विशेषज्ञ, कॉस्मेटिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। शिविर में ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच भी की जाएगी। मीडिया से वार्ता के दौरान जयपुर के जेएनयू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सीनियर लाइसेंस ऑफिसर राजेंद्र मिठरवाल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अतुल कुमार भार्गव, सचिव अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरव गर्ग एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राम लखन गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।








Comments (0)