Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

बजरंग दल के 45 सदस्य बाबा बूढा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

बजरंग दल के 45 सदस्य बाबा बूढा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना Dholpur
View story

बजरंग दल के 45 सदस्य बाबा बूढा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

धौलपुर। बजरंग दल के 45 सदस्यों की टोली श्री बूढा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा को जिलाध्यक्ष सिंह विश्व हिन्दू परिषद नरेंद्र त्यागी जिला मंत्री गिरीश बैध, बजरंग दल जिला जिला सहसंयोजक राम शर्मा,भाजपा नेता करण पाल सिंह यादव महेश पटेल पूर्व जिला संयोजक ओमवीर सिंह गुर्जर,दीपक पचौरी रविंद्र पचौरी नवल सिंह सहित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्त्ताओं ने भगवा ध्वज लहरा कर बाबा बूढा अमरनाथ यात्रियों को रवाना किया। राम शर्मा ने बताया बजरंग दल की ओर से 2005 से श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आतंकवादियों ने यात्रा में खलल डालने और पुंछ जिले से हिंदुओं के पलायन की साज़िश रची थी,जिसके जवाब में बजरंग दल ने देशभर में 50000 बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को 2005 में यात्रा में शामिल किया था।अब हर साल शासन के साथ मिलकर बजरंग दल का यात्रा का आयोजन कर रहा है। जिला संयोजक मनोज कुमार सोनी ने बताया यह यात्रा हिंदुओं के शौर्य को जगाती है। इस यात्रा का सयोजक चंद्र प्रताप और नरेश कुमार को बनाया गया है।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *