Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण

मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण Dholpur
View story

मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण

धौलपुर।जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में समस्त उपखंड अधिकारीयों ने अपने क्षेत्रों में चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रमिकों की हाजिरी तथा उनके अनुरूप उपस्थिति की भी जांच की गई। निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने श्रमिकों की मजदूरी भुगतान, पेयजल व मेडिकल किट की जानकारी ली। साथ ही स्वीकृत कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा श्रमिकों द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली साथ ही कार्य को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण से वंचित श्रमिकों का योजना में पंजीकरण करवाने के भी निर्देश दिए गए।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *