सहायक जन सम्पर्क अधिकारी रोहित मित्तल ने दी सुजस एप के बारे में जानकारी

सहायक जन सम्पर्क अधिकारी रोहित मित्तल ने दी सुजस एप के बारे में जानकारी

धौलपुर । राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुजस एप के बारे में जानकारी विद्यार्थियों तक पहुॅचाने के लिए बस स्टेण्ड के निकट स्थित परमार कोचिंग सेन्टर में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहायक जनसंपर्क अधिकारी रोहित मित्तल ने विद्यार्थियों को राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी एवं सुजस एप की उपयोगिता बताई। उन्होंने बताया कि सुजस एप की मदद से राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और महत्वपूर्ण निर्णयों एवं कार्यक्रमों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। मित्तल ने बताया कि सुजस एप प्लेस्टोर पर उपलब्ध है। उन्होंने छात्रों को सुजस एप के यूजर इन्टरफेस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुजस एप पर प्रतिदिन सुजस ई-बुलेटिन, विडियो बुलेटिन और ऑडियो बुलेटिन प्रसारित किये जाते हैं। इसके साथ ही एप पर सुजस मासिक पत्रिका, पूर्व के अंक तथा जिला दर्शन पुस्तिका भी प्राप्त कर सकते है। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अन्त में विद्यार्थियों को सुजस मासिक पत्रिका एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की साहित्य सामग्री वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *