Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

लोकतंत्र में मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका

लोकतंत्र में मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका Dholpur
View story

लोकतंत्र में मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका

धौलपुर।आगामी विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढाने के सम्बन्ध में जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित गतिविधियों में महिला बाल विकास विभाग द्वारा जाटौली,विपरपुर, धौलपुर ग्रामीण एवं सरानीखेड़ा क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्मिकों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभाग के सीडीपीओ भूपेश गर्ग ने कहा कि लोकतंत्रा में मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है।अतः सभी आंगनबाड़ी कार्मिक अपने गृह भ्रमण के दौरान आमजन को मतदान करने तथा नव विवाहित महिलाओं,18 वर्ष की आयु प्राप्त युवाओं के मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत बीएलओ से समन्वय कर पंजीकरण कराने हेतु जागरूक करें।इस अवसर पर सीडीपीओ ने वोटर हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। उक्त कार्यक्रम में लगभग धौलपुर पंचायत समिति क्षेत्र की सत्रह ग्राम पंचायतों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा विभाग की महिला पर्यवेक्षक डॉ निर्मला सिंह,ममता जैन, इंदु सक्सेना आदि उपस्थित रहीं।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *