Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

पर्यावरण रक्षा द्वारा ही होगी मानवता की रक्षा – सुनीता मीणा

पर्यावरण रक्षा द्वारा ही होगी मानवता की रक्षा – सुनीता मीणा Dholpur
View story

पर्यावरण रक्षा द्वारा ही होगी मानवता की रक्षा – सुनीता मीणा

धौलपुर।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर सुनीता मीणा द्वारा न्यू एडीआर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें 14 फुट का बरगद का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर सचिव सुनीता मीणाने बताया कि विकास के साथ दुनियाभर में पर्यावरण को नुकसान भी पहुंचाया जा रहा है। वन और जंगल नष्ट किये जा रहे हैं जिसकी वजह से पूरी दुनिया में प्रदूषण का लेवल बढ़ रहा है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत ’’पर्यावरण संरक्षण’’ को व्यक्ति का मूल अधिकार माना गया है तथा संविधान के अनुच्छेद 51क में पर्यावरण संरक्षण को व्यक्ति का मूल कर्तव्य भी माना गया है और कहा गया है कि ’’भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होगा कि वह प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करे और उनका संवर्धन करे तथा प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखे।
सचिव सुनीता मीणा ने बरगद मेन नरेन्द्र यादव द्वारा जिले में अब तक लगाये गये 1220 बरगद वृक्ष मय तिरंगा ट्री गार्ड कार्य की सराहना की। उन्होंने बताया कि शिक्षक नरेन्द्र यादव द्वारा अपना जीवन और वेतन पर्यावरण के प्रति समर्पित कर रखा है। नरेन्द्र यादव द्वारा जिलेभर में 10 बरगद कोरीडोर बनाये जा रहे हैं। प्रत्येक कोरीडोर में 100 बरगद वृक्ष लगाये जाएंगे। इनके द्वारा प्रथम कोरीडोर में लवकुश वाटिका में 100 बरगद अपने निजी खर्च से लगाये हैं। इस अवसर पर संजय शर्मा, विनीत गोयल, सुरेन्द्र सिंह, राहुल, प्रदीप शर्मा आदि कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *