Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

आमरण अनशन में बदला शिक्षा संकुल पर चल रहा क्रमिक धरना

आमरण अनशन में बदला शिक्षा संकुल पर चल रहा क्रमिक धरना Dholpur
View story

आमरण अनशन में बदला शिक्षा संकुल पर चल रहा क्रमिक धरना

धौलपुर।डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा संकुल पर तृतीय श्रेणी शिक्षक ट्रांसफर के लिए चल रहा क्रमिक धरना अनशन में बदल गया। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश प्रवक्ता डॉ रनजीत मीणा ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। पांचवे दिन लोगों ने आंदोलन को मजबूती देते हुए जमकर नारेबाजी की। राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल दादारवाल ने धरने को समर्थन दिया और आमरण अनशन पर बैठ गए। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौर और उनके पदाधिकारियों तथा संयुक्त संविदा मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी और संयोजक रामजी पटेल व साँवल ,पुखराज आदि ने शिक्षा संकुल पहुँच कर क्रमिक धरने का समर्थन किया। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि या तो सरकार मांग पूरी कर दे नहीं तो ये आंदोलन ऐसे ही चलेगा प्रशासन यदि यहाँ से हटा देगा तो हम शिक्षा मंत्री के आवास पर जाकर बैठ जायेंगे यदि वहाँ से हटा देंगे तो किसी मंत्री या विधायक के आवास पर बैठ जायेंगे वहाँ से हटा देगें तो दिल्ली आलाकमान से मिलने दिल्ली जाएँगे लेकिन हार नहीं मानेंगे। धरने स्थल पर शिक्षक संघ एकीकृत के संगठन मंत्री चंद्रभान चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता शकील सैयद, अनीता शर्मा ,पिंकी वर्मा,संगीता शर्मा ,नरेश चौधरी,धर्मेंद्र ,आदि सेकड़ो शिक्षक धरने स्थल पर डटे हुए है ।

Best Chemistry Classes in Dholpur

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *