Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

जिला कलक्टर ने ग्राम करीमपुर में किया महंगाई राहत और प्रशासन गावों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने ग्राम करीमपुर में किया महंगाई राहत और प्रशासन गावों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण Dholpur
View story

जिला कलक्टर ने ग्राम करीमपुर में किया महंगाई राहत और प्रशासन गावों के संग अभियान शिविर का निरीक्षण

धौलपुर।राज्य सरकार द्वारा आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए लगातार शिविर लगाए जा रहे है। शिविरों में अधिकतम पंजीयन करा आमजन को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने सैंपऊ उपखंड के ग्राम करीमपुर में महंगाई राहत कैंप तथा प्रशासन गावों के संग अभियान शिविर का अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने शिविर में समुचित व्यवस्थाओं का जायजा लिया उन्होंने प्रत्येक स्टाल पर जाकर विभागवार उनके द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत विभाग एवं पीएचईडी से शिविर में विद्युत एवं पेयजल संबंधी शिकायतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने राज्य सरकार की मंशानुसार प्रशासन गावों के संग अभियान में खातेदारी में शुद्धि के आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर अधिक से अधिक रिकॉर्ड शुद्धि के निर्देश दिए तथा राजस्व विभाग से गैर खातेदारी से खातेदारी के प्रकरणों एवं रास्ते के प्रकरणों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला कलक्टर ने शिविर में ठेकेदार को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पंजीकरण से वंचित परिवारों को शिविर के दौरान लाभान्वित कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी सैंपऊ रेखा मीणा सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Best Chemistry Classes in Dholpur

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *