धौलपुर। बाड़ी शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को वार्षिक उत्सव के साथ विदाई समारोह एवं भामाशाह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग की धौलपुर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा कुमारी मौजूद रही। उन्होंने कहा कि स्कूल में सबसे अधिक छात्राओं की संख्या पर स्टाफ सहित स्कूल विकास समिति का आभार, वहीं प्रधानाचार्य द्वारा कराए गए स्कूल के विभिन्न विकास कार्य काफी सराहनीय है। सीडीईओ कृष्णा कुमारी ने कहा कि बालिकाये दो घरो को संस्कारवान बनाती हैं। ऐसे में हमे इनकी पढ़ाई अच्छी से अच्छी हो इसका परिवार स्कूल के शिक्षक और इनसे जुड़े लोगों को प्रयास करना चाहिए। उन्होने भामाशाहो का भी आभार जताया साथ मे पुर्व छात्राओं का सम्मान किया गया l कार्यक्रम में विद्यालय की 12वीं क्लास की छात्राओं का विदाई समारोह भी आयोजित हुआ। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न देशभक्ति और धार्मिक गीतों पर अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम के दौरान शहर के भामाशाहो का सम्मान किया गया जिनमे हेल्पिंग हेड सोसायटी के आकाश कपरेला,अपना घर के विष्णु महेरे, बारह भाई मेला समिति के विष्णु मित्तल, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन इरफान अहमद, मुस्लिम समाज के सैफ सईद खाँ, वरिष्ठ समाजसेवी एवं नगरपालिका पार्षद राजकुमार भारद्वाज,राधेश्याम चंसौरिया, आयुर्वेद विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र यादव आदि का सम्मान किया गया।कार्यक्रम के दौरान मंच पर ब्लॉक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कल्याण प्रसाद मीणा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य हरिओम सिकरवार राकेश दीक्षित दारा सिंह पचोरी एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे।
- UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा, आधार के ऑफलाइन वेरिफिकेशन का दायरा बढ़ा
UIDAI ने जनवरी में शुरुआत के बाद 300 Offline Verification Seeking Entities को जोड़ा है। इससे होटल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहमति-आधारित पेपरलेस आधार सत्यापन का दायरा बढ़ेगा। - ग्वालियर में शताब्दीपुरम के विकास स्थलों का GDA उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, प्लान तैयार करने के निर्देश
ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने शताब्दीपुरम फेज-2, फेज-3 और फेज-4 के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को शीघ्र योजना बनाने के निर्देश दिए। - फिरोजाबाद में 800 से अधिक वाहनों के चालान, ओवरस्पीड और नियम उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस सख्त
फिरोजाबाद में यातायात पुलिस ने एक अभियान में 800 से अधिक वाहनों के चालान किए। ओवरस्पीड, अतिरिक्त सवारी, तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम और स्टंट ड्राइविंग पर कार्रवाई हुई। - आगरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 400 लीटर सरसों तेल सीज; 16 नमूने जांच को भेजे
आगरा के नगला पदी में मिलावट की आशंका पर 400 लीटर सरसों तेल सीज किया गया। खेरागढ़, रहेलाई और बिरथला समेत कई क्षेत्रों से 16 खाद्य नमूने प्रयोगशाला भेजे गए। - धौलपुर में 760 किलो सोनपापड़ी जब्त, डेयरी प्लांट से भी लिए गए नमूने
धौलपुर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा दल ने 760 किलो सोनपापड़ी जब्त की। डेयरी प्लांट से मिश्रित दूध, पनीर और चीज के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान







