
धौलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धौलपुर के जिला स्तरीय छात्र सम्मेलन “छात्र कुंभ’ का आयोजन श्री राम गार्डन में हुआ। जिसके मुख्य अतिथि अमर सिंह प्रांत प्रचारक धर्म जागरण प्रमुख,मुख्य वक्ता शौर्य जेमन प्रांत मंत्री तथा विशिष्ट अतिथि गुड्डी मौर्य,राकेश परमार, अनिरूद कुलश्रेष्ठ जिला संयोजक नितिन कुशवाहा रहे।मुख्य अतिथि अमर सिंह ने कहा की विद्यार्थी परिषद का हर कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के भाव से देश और समाज के लिए कार्य करता है। विद्यार्थी परिषद ने 75 वर्षों में समाज और राष्ट्र को एक नई दिशा देने का काम किया है। मुख्य वक्ता शौर्य जेमन ने कहा की वर्तमान समय में आए दिन पेपर लीक व गुंडाराज जैसी घटनाओं ने राजस्थान को बदनाम प्रदेश बना दिया है। परिषद के कार्यकर्ताओं व छात्रशक्ति को इसके विरूद्ध लड़ना होगा। अभिषेक चोटिया ने कहा की छात्र जीवन में सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ समाज व राष्ट्र के लिए भी कुछ कार्य करना चाहिए। समाजसेवी गुड्डी मौर्य ने कहा की वर्तमान में युवाओं को जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा। जिला संयोजक नितिन कुशवाहा ने धौलपुर के विद्यार्थी परिषद के बैनर तले किए गए कार्यों की चर्चा की ओर परिषद के बारे बताया।मंच का संचालन शिवशंकर शर्मा ने किया।

इस अवसर पर राकेश परमार, अनिरुद,धीरेंद्र कुशवाह,नितेश कुशवाह,हरिओम ,पलवेंद्र, नाहर सिंह,राजेश शिवशंकर,आकाश गौड़,निखिल, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर - धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों - बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, - बाड़ी में बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से अधेड़ और युवक गंभीर रूप से झुलसे, एक धौलपुर रेफर
बाड़ी में बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से अधेड़ और युवक गंभीर रूप से - बाड़ी के महाराज बाग में डिस्कॉम का बड़ा एक्शन: बिजली चोरी करते पकड़े गए 7 उपभोक्ता, लगा 2.5 लाख का भारी जुर्माना
बाड़ी के महाराज बाग में डिस्कॉम का बड़ा एक्शन: बिजली चोरी करते पकड़े गए 7 उपभोक्ता, लगा 2.5

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News








