धौलपुर । एक अच्छे मददगार गुड सेमेरिटन बनकर घायल को गोल्डन आवर्स में चिकित्सालय पहुंचाकर न सिर्फ हम घायल की जान बचाते हैं बल्कि अच्छे नागरिक का फर्ज भी अदा कर सकते हैं। उक्त वक्तव्य जिला परिवहन निरीक्षक हेमंत शर्मा ने कहाl उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी कहा है की अगर कोई सड़क दुर्घटना में घायल को चिकित्सालय पहुंचाता है तो उसे किसी प्रकार की कोई पूछताछ नहीं होनी चाहिए। इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए घायल व्यक्ति को तत्काल प्रभाव से नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती करा कर उसकी जान बचाने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना के अंतर्गत जहां घायलों का निशुल्क उपचार होता है वही गुड सेमेरिटन के रूप में कार्य करने वालों को भी सरकार द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप ₹5000 की राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान हेमंत शर्मा ने कहा कि जिले में अवैध रूप से जो लोग खनन का कार्य कर रहे हैं ऐसे लोगों कि हमें प्रशासन को जानकारी देनी चाहिए जिससे अवैध खनन पर अंकुश लगाया जा सके।उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी और उनसे आवन किया कि वे वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों की पालना करें तथा प्रशासन को सहयोग प्रदान करें । इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी देवेंद्र सिंह परमार ने सभी मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया ।कार्यक्रम में न्याय दर्शन संस्था के सचिव रंजीत दिवाकर एडवोकेट ने भी अपना उद्बोधन दिया।
- UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा, आधार के ऑफलाइन वेरिफिकेशन का दायरा बढ़ा
UIDAI ने जनवरी में शुरुआत के बाद 300 Offline Verification Seeking Entities को जोड़ा है। इससे होटल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहमति-आधारित पेपरलेस आधार सत्यापन का दायरा बढ़ेगा। - ग्वालियर में शताब्दीपुरम के विकास स्थलों का GDA उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, प्लान तैयार करने के निर्देश
ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने शताब्दीपुरम फेज-2, फेज-3 और फेज-4 के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को शीघ्र योजना बनाने के निर्देश दिए। - फिरोजाबाद में 800 से अधिक वाहनों के चालान, ओवरस्पीड और नियम उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस सख्त
फिरोजाबाद में यातायात पुलिस ने एक अभियान में 800 से अधिक वाहनों के चालान किए। ओवरस्पीड, अतिरिक्त सवारी, तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम और स्टंट ड्राइविंग पर कार्रवाई हुई। - आगरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 400 लीटर सरसों तेल सीज; 16 नमूने जांच को भेजे
आगरा के नगला पदी में मिलावट की आशंका पर 400 लीटर सरसों तेल सीज किया गया। खेरागढ़, रहेलाई और बिरथला समेत कई क्षेत्रों से 16 खाद्य नमूने प्रयोगशाला भेजे गए। - धौलपुर में 760 किलो सोनपापड़ी जब्त, डेयरी प्लांट से भी लिए गए नमूने
धौलपुर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा दल ने 760 किलो सोनपापड़ी जब्त की। डेयरी प्लांट से मिश्रित दूध, पनीर और चीज के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News







