घुमंतू परिवार के तीन बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा
धौलपुर l 31 जनवरी। शिक्षक समाज का दर्पण है । समाज सुधार में शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान होता है इसी को साकार किया है बृजमोहन शर्मा अध्यापक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगरोल ने जिन्होंने घुमंतू समाज के तीन ऐसे बालक बालिकाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जो शिक्षा से वंचित थे।जिनमें मुस्कान कक्षा 4,मोहिनी कक्षा 3,आशिक कक्षा 1 l पिता धर्म सिंह,माता रेनू जाति गाड़िया लुहार को प्रेरित कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा। इस मुहिम में दीपक बंजारा सीओ मनिया ने प्रेरक के रुप में भूमिका निभाई। बृजमोहन शर्मा एवं विद्यालय स्टाफ ने इनकी हर तरह से सहायता करने एवं शिक्षा उन्नयन में सहयोग करने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में ओमप्रकाश लोधी, रोहिताश्व कुमार, बृजमोहन शर्मा , सुनीता राठौर,सुभाष शर्मा,मोहिनी जैन, मंजू,कविता गिल,सुमन रानी,पदमा प्रजापत, श्रध्दा भटनागर एवं प्राची गर्ग मौजूद रहे।
घुमंतू परिवार के तीन बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा
- SEBI ने विदेश में रहने वाले भारतीय निवेशकों के लिए KYC प्रक्रिया आसान की, 3 दिसंबर से लागू होंगे नए नियमSEBI ने पात्र NRI, OCI और विदेशी व्यक्तिगत निवेशकों के लिए डिजिटल KYC और वीडियो वेरिफिकेशन की सुविधा आसान की है। नए नियम 3 दिसंबर 2026 से लागू होंगे।
- ISSF विश्व चैंपियनशिप में भारत को पुरुष 50 मीटर पिस्टल टीम गोल्ड, चीन को पछाड़कर शीर्ष स्थानदोहा में ISSF विश्व चैंपियनशिप के पुरुष 50 मीटर पिस्टल टीम मुकाबले में रविंदर सिंह, सौरभ चौधरी और अमनप्रीत सिंह की भारतीय टीम ने 1659 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।
- राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 82.32% मतदान, 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में वोटिंग
राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में लगभग 82.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। - केंद्र ने राज्यों को पहले जारी किए ₹1.09 लाख करोड़, राजस्थान के खाते में आए ₹6,460 करोड़केंद्र सरकार ने 5 नवंबर को राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की ₹1,09,019 करोड़ की किस्त अग्रिम जारी की। इसमें राजस्थान को ₹6,460 करोड़ मिले।
- दो से अधिक बच्चों पर चुनाव लड़ने की पाबंदी पर फिर विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, बड़ी बेंच को भेजा मामलासुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय निकाय चुनावों में दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों की अयोग्यता से जुड़े 2003 के फैसले पर पुनर्विचार के लिए मामला बड़ी पीठ को भेजा है।

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान



