Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

गौड़ सनाढ्य फाउंडेशन की बैठक आयोजित

गौड़ सनाढ्य फाउंडेशन की बैठक आयोजित Bari
View story

गौड़ सनाढ्य फाउंडेशन की बैठक आयोजित

बाडी।गौड़ सनाढ्य फाउंडेशन की बैठक राम दरबार वामनी नदी पर आयोजित की गई। बैठक में 24 सितंबर को बाड़ी में आयोजित होने वाले विप्र महाकुंभ की तैयारी को लेकर चर्चा हुई । इस अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतेंद्र पाराशर का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पाराशर ने अपनी उद्बोधन ने कहा कि मैं जो सेवा कर सकता हूं उसे करने के लिए हमेशा तैयार हूं ।समाज के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। बरिष्ठ समाजसेवी सीपी शर्मा ने कहा कि यहां अवसर मेरे लिए बड़ा सौभाग्यशाली है कि मैं गौड़ फाउंडेशन की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कर रहा हूं ।और समाज जो भी आदेश देगा उसके लिए मैं तत्पर हूं ।इस अवसर पर समारोह के अतिथि गोपाल शर्मा ने कहा की बाडी समाज ने मुझे हमेशा जो सम्मान दिया है उसका मैं आभारी हूं।कुकरा मकरा सरपंच कृष्णकांत शर्मा, केथरी सरपंच अजयकांत शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सैपऊ क्षेत्र में भी गांव-गांव ढाणी ढाणी घर घर पहुंच कर समाज को महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। फाउंडेशन जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टियों को मजबूरन होना पड़े कि बिना ब्राह्मण के सहयोग से हमारा जीतना संभव नहीं हो सके।हम सभी ब्राह्मण एक साथ होकर ब्राह्मणों के लिए कार्य करेंगे यथाशक्ति पूरा प्रयास कर विधानसभा पहुंचने की कोशिश करेंगे। फाउंडेशन के संयोजक हरिश्चंद्र शर्मा ,संभाग प्रभारी लक्ष्मी नारायण शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण अपने आप में बहुत मजबूत है यदि कमजोर है तो अपनों के कारण ही है ।हमें अपने लोगों के लिए दिल खोलकर कार्य करना चाहिए।हमारे समाज से लड़ने वाले व्यक्तियों को जो समाज सहयोग करेगा उसके लिए हम पूरी शक्ति से कार्य करते रहेंगे हम अब डरने वाले नहीं है।इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, ताराचंद शर्मा, रवि शर्मा ने भी समाज की एकता पर जोर दिया।इस अवसर पर राजकुमार ,गंगाराम शर्मा, निहाल शर्मा, रामगोपाल शर्मा ,राकेश शर्मा,किशोरी शरण भटेले ,मोतीराम शर्मा, बृजमोहन शर्मा गोविंद शर्मा,अंकित चंसौरिया,अविनाश शर्मा,संतोष शर्मा केदार शर्मा,रामअवतार शर्मा ,सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *