Friday, 27 November 2026
Breaking
धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के नगर निगम निर्माण कार्यों की दोबारा थर्ड पार्टी जांच होगी मुरैना में तालाब निर्माण की जांच में अनियमितताओं के आरोप, 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों पर सिविल जेल वारंट आगरा के प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाब में जन्मदिन की दावत का खाना बना, बीएसए ने जांच के आदेश दिए

शिक्षक संघ राधाकृष्णन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

शिक्षक संघ राधाकृष्णन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित Dholpur
View story

शिक्षक संघ राधाकृष्णन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

धौलपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन एवं शिक्षिका सेना की जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश लोधा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान का एकमात्र संगठन शिक्षक संघ राधाकृष्णन है। जिसकी सदस्यता निशुल्क है।इसकी सदस्यता हम ऑनलाइन पंजीकरण करके ग्रहण कर सकते हैं। जिला संयोजिका आशा शर्मा ने महिला शिक्षिकाओं को संगठन में जोड़ने पर बल दिया। संरक्षक एवं राष्ट्रीय अवार्डी सुरेंद्र सिंह सिकरवार ने राधाकृष्णन शिक्षक संघ की नीति रीति से अवगत कराया।उपाध्यक्ष ऋषि प्रकाश अग्रवाल ने राधाकृष्णन संघ का ग्राम पंचायत स्तर तक प्रचार प्रसार बल दिया। बैठक में राज्य सरकार अपने घोषणा पत्र में किये वादे को निभाते हुए स्थायी स्थानांतरण नीति बनाकर शीघ्र लागू करते हुए स्थानांतरण करें, राज्य सरकार कर्मचारी कल्याण बोर्ड का गठन करे, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से पूर्णत मुक्त किया जाए , राज्य कर्मचारियों को सेवारत रहते चुनाव लड़ने की अनुमति प्रदान की जाए, नव सृजित जिलों सहित समस्त 50 जिला मुख्यालयों पर सुदृढ भौतिक एवं शैक्षिक संसाधनो की स्थापना हो , समस्त ग्रेड की पदोन्नतियां अविलम्ब की जाए, तृतीय श्रेणी शिक्षकों की नव नियुक्ति माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयों में भी करके रिक्त पदों को भरा जाए,उच्च माध्यमिक विद्यालयों में स्टाफिंग पैटर्न की समीक्षा कर नवपद सर्जन किए जाए। जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।इस दौरान मनोज कुमार गुप्ता ,ऋषि प्रकाश अग्रवाल,आशा शर्मा, हरिफूल रनवीर सिंह सिकरवार, जसवंत सिंह ,सन्त कुमार, गौरव शर्मा, राजकुमार यादव,नीरज गोयल, संतोष कुमार, मुकेश बघेला, ओमप्रकाश उपस्थित रहें

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *