Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

गजेंद्र सिंह मीना ने हासिल की ऑल इंडिया में 142 वीं रैंक

गजेंद्र सिंह मीना ने हासिल की ऑल इंडिया में 142 वीं रैंक Dholpur
View story

गजेंद्र सिंह मीना ने हासिल की ऑल इंडिया में 142 वीं रैंक

धौलपुर। जिले के बाड़ी उपखंड के गांव कोयला के रहने वाले गजेंद्र सिंह मीना ने यूपीएससी द्वारा आयोजित की गई आईएफएस की परीक्षा को क्लियर कर सफलता हासिल की. यूपीएससी द्वारा आयोजित की गई भारतीय वन सेवा 2022 (आईएफएस) में गजेंद्र सिंह मीना को परीक्षा में ऑल इंडिया में 142 वीं रैंक हासिल कर भारतीय वन सेवा 2022 के पद पर चयन हुआ है.गजेंद्र सिंह मीना धौलपुर जिले से भारतीय वन सेवा परीक्षा (आईएफएस) उत्तीर्ण करने वाले पहले व्यक्ति बने गजेंद्र सिंह मीना रिजल्ट के बाद पहली बार अपने गांव कोयला में आए तो बाडी, उमरेह, सुनीपुर और कोयला के समस्त ग्रामीणों ने बड़े जोश के साथ फूल माला स्वागत सत्कार किया|संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा 2022 (आईएफएस) में गजेंद्र सिंह मीना को अखिल भारतीय रैंक 142 मिली।गजेंद्र धौलपुर जिले के गांव कोयला का रहने वाला है। अधिकारी बनने की प्रेरणा उन्हें बचपन में अपने दादाजी से मिली। वह 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में टॉपर्स में रहे थे। उन्होंने वर्ष 2016 में आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। यूपीएससी द्वारा आयोजित भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2017 में उन्हें अखिल भारतीय रैंक 49वां स्थान मिला। वर्तमान में वह केंद्रीय जल आयोग, जल शक्ति मंत्रालय, नई दिल्ली में उप निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *