
धौलपुर। समग्र शिक्षा धौलपुर के तत्वाधान में दिव्यांग विद्यार्थियों के चिन्हीकरण हेतु मेडिकल कम असिसमेन्ट कैम्प आयोजन बावत चर्चा की गई। एडीपीसी समग्र शिक्षा धौलपुर मुकेश कुमार गर्ग ने बताया कि जिले के समस्त राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 27 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ा हैदर शाह हरदेव नगर धौलपुर में दिव्यांग विद्यार्थियों के चिन्हीकरण हेतु समग्र शिक्षा धौलपुर व एलिम्को लिमिटेड कानपुर द्वारा संयुक्त रूप से मेडिकल कम फंक्शनल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिन्हीकरण के पश्चात उक्त चिन्हित विद्यार्थियों को उनके विकार अनुसार उनको अंग उपकरण भी वितरित किये जायेंगे। उक्त कैम्प में 27 फरवरी को धौलपुर,सैंपऊ,राजाखेड़ा ब्लॉक के दिव्यांग विद्यार्थी आएंगे व 28 फरवरी को बाड़ी बसेड़ी सरमथुरा के दिव्यांग विद्यार्थी उपस्थित होंगे। कैम्प के प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि उक्त कैम्प में विद्यार्थियों के चिन्हीकरण हेतु 4 चिकित्सको का दल एलिम्को कानपुर से आएगा व 4 चिकित्सकों का दल स्थानीय राजकीय अस्पताल धौलपुर से आएगा। जो बच्चों की श्रेणीवार जांच करेंगे। इसलिये दिव्यांग विद्यार्थी अपने अपने ब्लॉक के संदर्भ केंद्र प्रभारी से सम्पर्क कर अधिकाधिक संख्या में शिविर में उपस्थित हो और शिविर से लाभान्वित होना सुनिश्चित करें।
- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर - धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों - बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन,

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News








