
धौलपुर । जिला क्रिकेट संघ द्वारा 14 वर्षीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम के चयन के लिए रविवार को इंदिरा स्टेडियम पर जिले के खिलाड़ियों ने ट्रायल में अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से कहा कि जिले में प्रतिमाओं की कमी नहीं है स्टेडियम जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बाबजूद जिले के खिलाडियों ने क्रिकेट के साथ अन्य खेलों में भी जिले को गौरांवित किया है, उन्होंने ट्रायल देने वाले खिलाड़ियों से अनुशासन के साथ अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आव्हान किया। सचिव सोमेंद्र तिवारी ने बताया कि आगामी 3 मार्च से होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले के 60 से अधिक खिलाड़ियों ने अपने ट्रायल दी सभी खिलाड़ियों को अपनी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन का मौका दिया गया है श्रेष्ठ खिलाडियों का जिले की टीम चयन किया जावेगा ।ट्रायल क्रिकेट प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी, सुरजीत सिंह ने जिले भर से आए खिलाड़ियों की ट्रायल ली ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवम् अभिभावक मौजूद रहे।
- धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर - धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों - बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, - बाड़ी में बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से अधेड़ और युवक गंभीर रूप से झुलसे, एक धौलपुर रेफर
बाड़ी में बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से अधेड़ और युवक गंभीर रूप से - बाड़ी के महाराज बाग में डिस्कॉम का बड़ा एक्शन: बिजली चोरी करते पकड़े गए 7 उपभोक्ता, लगा 2.5 लाख का भारी जुर्माना
बाड़ी के महाराज बाग में डिस्कॉम का बड़ा एक्शन: बिजली चोरी करते पकड़े गए 7 उपभोक्ता, लगा 2.5

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान








