Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण Dholpur
View story

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण

धौलपुर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल ने विधानसभा आम चुनाव के लिए गठित मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया। महाराणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट संचालन की प्रक्रिया को भंली प्रकार से समझ लें एवं उसे ध्यान में रखें साथ ही निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान कराएं। उन्होंने कहा कि आपके कंधों पर लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है इसलिए प्रशिक्षण को गंभीरता से लें ताकि गलतियों की कोई गुंजाइश न रहे। हैण्ड्स ऑन ट्रेनिंग आपकी बहुत सारी शंकाओं का समाधान कर देगी। प्रशिक्षण के दौरान मतदान दिवस पर की जाने वाली व्यवस्थाओं, चुनाव आयोग के नवीन दिशा-निर्देशों के संबंध में दी जा रही जानकारी को भली-भांति समझकर शंकाओं का मौके पर ही समाधान करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मॉक पोल इत्यादि प्रक्रिया को अच्छे ढंग से समझ लें। चुनाव दल में शामिल सभी कार्मिक अपने व्यवहार को निष्पक्ष रखते हुए पारदर्शिता से कार्य करेंगे। सभी कार्मिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने आचारण से ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे कानून व्यवस्था को आघात हो। विभिन्न निर्देशों की पालना करते हुए चुनाव आयोग का प्रतिनिधि मानते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराएं। प्रशिक्षण में अलग-अलग कक्षों एवं सत्रों में दक्ष प्रशिक्षकों की ओर से चुनाव आयोग के नवीन दिशा-निर्देशों के बारे में प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण स्थल पर जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल एवं स्वीप जिला नोडल प्रभारी सीईओ जिला परिषद सुदर्शन सिंह तौमर की मौजूदगी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें शत प्रतिशत मतदान करने के लिए आमजन को जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर डीईओ महेश कुमार मंगल, सीबीईओ दामोदर लाल मीणा, एडीईओ पप्पू सिंह सिकरवार,अशोक उपाध्याय सहित आदि मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *