Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का दौरा,व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का दौरा,व्यवस्थाओं का लिया जायजा Dholpur
View story

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का दौरा,व्यवस्थाओं का लिया जायजा

धौलपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल और जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति, कृषि उपज मंडी, ऋषि गालव विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 150 से 154 तथा 156 से 158 तक के मतदान केंद्रों का दौरा कर आवशयक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर बिजली , पेयजल, फर्नीचर , शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त बेरिकेड्स हेतु जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान बूथ पर दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओ के लिए भी रैम्प और व्हीलचेयर की व्यवस्था रहेगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अलग से जाब्ता लगाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उप जिला कलक्टर अनूप सिंह सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *