Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का हुआ आयोजन Dholpur
View story

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का हुआ आयोजन

47 चिकित्सा संस्थानों पर 1हजार 164 गर्भवती महिलाओं को मिली निःशुल्क प्रसव पूर्व जांच की सुविधा

धौलपुर।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंती लाल मीणा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश से हर माह की 9,18, व 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज जिले के 43 चिकित्सा संस्थानों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन कर 1हजार 164 गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच,उपचार किया गया। इस दौरान स्तनपान जागरूकता तथा उचित पोषण की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रसव अवस्था के दौरान पूरे नौ माह गर्भवती महिला और शिशु के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान समय समय पर उनकी गुणवत्तापूर्ण जाँच आवश्यक है साथ ही उत्तम स्वास्थ्य हेतु पोषक तत्वों से भरपूर खानपान, आयरन व कैल्शियम की गोलियां लेना भी जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान धौलपुर ब्लॉक के 15 चिकित्सा संस्थानो पर 395 ,राजाखेड़ा के 9 संस्थानों पर 238 ,बाड़ी के 10 संस्थानों पर 253, बसेड़ी के 10 चिकित्सा संस्थानो पर 212 , शहरी क्षेत्रा में 2 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 39 तथा जिला अस्पताल पर 27 गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, ब्लडग्रुप अन्य आवश्यक जाँच निःशुल्क की गई।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *