Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

भाजपा किसान मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक आयोजित

भाजपा किसान मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक आयोजित Dholpur
View story

भाजपा किसान मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक आयोजित

धौलपुर।भाजपा किसान मोर्चा धौलपुर की कार्यसमिति बैठक का आयोजन किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह परमार की अध्यक्षता में और भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा व सांसद डॉ मनोज राजोरिया,किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री अशोक धावई के मुख्य आतिथ्य और सुखराम कोली, विशंभर दयाल शर्मा, सुरेश कौशिक, राजवीर सिंह राजावत, रामवीर शर्मा, बनवारी त्यागी,तिलक सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुई।
कार्यसमिति का शुभारंभ भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप जलाकर एवं माल्यार्पण कर किया गया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने नवाचार करते हुए राजनीतिक प्रस्ताव की जगह किसान प्रस्ताव पेश कर अतिथियों का स्वागत किया। धौलपुर जिले की किसानों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजाखेड़ा की चंबल लिफ्ट योजना, ईआरसीपी, पार्वती नदी का सीपेज समस्या, किसान ऋण, गायों की समस्याओं और किसानों की फसल बर्बादी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा जिला श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का हरवल दस्ता है जो किसानों के हितों के लिए हमेशा से संघर्ष करता आया है। आज महाभ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ कुठाराघात किया है। आज किसान भाई माननीय नरेन्द्र मोदी जी की किसान हितैषी नीतियों का फायदा उठा रहा है। राजस्थान की महाभ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ हर मोर्चे पर धोखा दिया है।इसी क्रम में कल आने वाले गंगा दशहरा के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए गंगाजल का वितरण कर राजस्थान की महाभ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।करौली-धौलपुर सांसद डॉ मनोज राजोरिया ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के सफल नो वर्ष का कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारत का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित कराया है, गरीब, किसान, महिला, युवा, मजदूर व्यापारी हितैषी नीति बनाकर नए नए आयाम स्थापित किए हैं। मोदी जी ने विदेशी नीति, सामरिक क्षेत्र,व्यापारिक क्षेत्र, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किए हैं। किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किसानों के ऋण माफ नहीं करके बादाखिलाफी की है।आज किसान भाई खाद,बीज,पशु बीमा,फसल बीमा के लिए और बर्बाद हुई फसलों के मुआबजे के लिए आज रो रहा है। केन्द्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है। ईआरसीपी योजना को लेकर भ्रमित किया है। कोपरेटिव सोसायटी द्वारा दिए जाने बाला ऋण को बंद कर दिया है जिससे किसान भाई परेशान हो रहे हैं। सुरेश कौशिक ने किसान मोर्चा द्वारा किए जा रहे नवाचारों की प्रशंसा की। कार्यक्रम को अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस दौरान हरीनिवास शर्मा, मुकेश सक्सेना, हरेंद्र राव, रितिक वर्मा, विजय त्यागी, पंकज शर्मा,सविता जाटव, भैरोसिंह परमार, सतपाल, गजराज सिंह, बलवीर सिंह परमार, विशाल सिंघल, केदार सिंह, रामप्रसाद, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best Chemistry Classes in dholpur

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *