Saturday, 28 November 2026
Breaking
धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर

चिटफंड कंपनियों से पीड़ित लोगों ने भरी हुंकार, किया विरोध प्रदर्शन

चिटफंड कंपनियों से पीड़ित लोगों ने भरी हुंकार, किया विरोध प्रदर्शन Dholpur
View story

धौलपुर l जिले मे चिटफंड कंपनियों के जाल मे फसे सैकडो लोगो ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया । साथ ही बाजार में रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहाँ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।इससे पहले लोगो की मीटिंग इंदिरा गांधी स्टेडियम बडी फिल्ड मे की गई जहां आपस में विचार विमर्श कर मुख्य बाजारों में होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक रैली के रूप में पहुंचे। जहा रैली मे मोजूद लोगो ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर उन्हे न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर भुगतान कराने की मांग की। जिस पर जिला कलेक्टर ने हर संभव कानूनी मदद करने का भरोसा दिलाया। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संघ के बैनर तले जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे लोगो ने बताया कि धौलपुर जिले में करीब एक दर्जन से अधिक चिटफंड कंपनियां संचालित हैं। जिनके जाल में फंसकर हजारों लोग करोड़ों रुपए फंसा चुके हैं। जिसको लेकर धौलपुर के ठगी पीड़ितों को लेकर जिला कलेक्टर से मुलाकात की गई। कलेक्टर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर चिटफंड कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की गई।इस दौरान मदनलाल आजाद, आनंद योगीविशाल सिंह कुशवाह महेंद्र सिंह राजपूत, राजेश शर्मा, संजय शर्मा, संजीव कुमार, विनोद कुमार, जाहर सिंह, पप्पू लोधा, गीताराम, शिवदत्त, रामदास तरुण, राकेश कुमार, शालिग्राम, राघवेंद्र सिंह, श्याम, राकेश चंद्र शिवराम शर्मा लोकेश कुमार सैकड़ों ,लोग मौजूद थे

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *