
बाड़ी/धौलपुर/ l बाड़ी शहर में 15 मार्च को ऐतिहासिक बारह भाई मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस मेले में करीब दो दर्जन से अधिक झांकियां और घुड़सवार सहित कई प्रकार के आयोजन होंगे। 165 वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक मेले को लेकर बारहभाई मेला समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं साथ में चेत्रीय नवरात्र में नव संवत्सर और रामनवमी शोभायात्रा भी निकलेगी। ऐसे में आज उपखण्ड प्रशासन,पुलिस प्रशासन के साथ नगर पालिका और बिजली विभाग के अधिकारियों ने मेला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ रूट चार्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान रास्ते में आने वाले दुकानदारों के अतिक्रमण और बिजली की झूलती लाइनों को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। एसडीएम गिरधर मीणा ने बताया कि आगामी माह में आयोजित होने वाले मेलों और अन्य धार्मिक आयोजनों को लेकर उच्च अधिकारियों ने निर्देश दिए है। पूर्व में भी सभी को सचेत किया गया है।मेला कमेटी ने जो रूट चार्ट बताया है उसी के हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं। किसी भी प्रकार के व्यवधान मेले में ना हो इसको लेकर सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

अतिक्रमण को लेकर उन्होंने बताया कि दुकानों के आगे लगने वाले बेंच एवं अन्य सामान को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे साथ में बाजार में झूलती लाइनों को मरम्मत करने के साथ दुकानों और थडियों के आगे लगी त्रिपाल को भी हटाया जाएगा।बाजार के निरीक्षण के दौरान एसडीएम गिरधर मीणा के साथ कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र सिंह चौधरी,नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सीताराम शर्मा,बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता कुलदीप शर्मा,मेला कमेटी के अध्यक्ष विष्णु मित्तल,पवन चंसोरिया,पप्पू वैश्य,लप्पू मेडिकल,मुकेश शर्मा सहित विभागीय अधिकारी और मेला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
- फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर - धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान









