Sunday, 29 November 2026
Breaking
धौलपुर शरद महोत्सव में खाटू श्याम भजन संध्या, कुंज बिहारी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु धौलपुर की छह पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्वाचित, कांग्रेस-भाजपा के साथ निर्दलीय को भी मिली जिम्मेदारी धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील

जिले को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए मनाया ‘शक्ति दिवस’

जिले को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए मनाया ‘शक्ति दिवस’ Dholpur
View story

जिले को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए मनाया ‘शक्ति दिवस’

अनीमिया की स्क्रीनिंग, जांच, उपचार लिए प्रत्येक मंगल को आयोजित होता है शक्ति दिवस

धौलपुर।अनीमिया मुक्त राजस्थान की संकल्पना साकार करने हेतु जिले भर में सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों में मंगलवार को शक्ति दिवस का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंती लाल मीणा ने बताया कि शक्ति दिवस पर बच्चों, किशोर- किशोरियों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं में खून की कमी दूर करने के लिए स्क्रीनिंग, जांच, उपचार संबंधित गतिविधियां आयोजित की गई। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.गौरव मीणा ने बताया जिले में सभी स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा सरकारी विद्यालयों में आज शक्ति दिवस का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत लक्षित लाभार्थियों में 6 माह के बच्चों से लेकर 59 माह तक के बच्चों, किशोर-किशोरियां, गर्भवती महिलाएं व धात्री माताओं को शामिल किया गया है। प्रत्येक मंगलवार को आयोजित शक्ति दिवस के दौरान आशा सहयोगिनियों द्वारा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को, 5 से 9 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को, 10 से 19 वर्ष की विद्यालय नहीं जाने वाली समस्त किशोरी बालिकाओं को 20 से 24 वर्ष की विवाहित महिलाओं को एवं गर्भवती महिलाओं को एवं धात्री माताओं को आँगनबाडी केन्द्र पर मोबिलाईज करने का कार्य किया जाता है। आशाओं द्वारा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को 1 उस आईएफए सिरप पिलाने, 5 से 9 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को आईएफए की गुलाबी गोली खिलाने का कार्य किया जाता है। अभियान में 10 से 19 वर्ष समस्त किशोरी बालिकाओं को आईएफए की नीली गोली खिलाई जाती है। जिले को अनीमिया मुक्त बनाने की दिशा मे इस अभियान का लगातार आयोजन किया जा रहा है।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *