Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

कांग्रेस की भ्रष्टाचार अन्याय और दमनकारी नीति के खिलाफ भाजपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस की भ्रष्टाचार अन्याय और दमनकारी नीति के खिलाफ भाजपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन Dholpur
View story

कांग्रेस की भ्रष्टाचार अन्याय और दमनकारी नीति के खिलाफ भाजपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

राजाखेड़ा। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजाखेड़ा में भाजपाई कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर मोर्चा खोल दिया। जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने राजाखेड़ा में मरेना कस्बे के पास इंद्रावली मोड़ से एकजुट होकर रैली का आयोजन किया गया। रैली सड़क मार्ग होते हुए मुख्य बाजार राजाखेड़ा पहुँची जहाँ से एसडीएम कार्यालय पर सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं भाजपा राजाखेड़ा विधानसभा प्रभारी महेश मीना के नेतृत्व में ज्ञापन दिया जिसमें बताया गया कि भाजपा सरकार द्वारा दी गई चम्बल लिफ्ट परियोजना का कार्य जल्द ही सम्पन्न हो, भाजपा द्वारा समय समय पर दिए गए मांग पत्रों ज्ञापनों पर कार्यवाही की जावे।बिजली कटौती पेयजल समस्या जलभराव राजाखेड़ा में यातायात व्यवस्था, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भाजपा के साथ वार्ता कर निराकरण कराया जावे।राजाखेड़ा शहर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराया जाए जिससे वास्तविक स्तिथि का पता चल सके। भाजपा कार्यकर्ताओं पर पिछले समय मे बदले की भावना से कार्यवाही हुई हैं उन पर तत्काल रोक लगाई जाए।इस दौरान भाजपा राजाखेड़ा विधानसभा प्रभारी महेश मीणा, शहर मण्डल अध्यक्ष मधुसदन शर्मा, दुष्यंत बघेल, दुष्यंत शर्मा, मालविका मुद्गल, समर्थ शर्मा, रामकिशोर शर्मा, कुम्हेर सिंह, हुकुम सिंह लोधा, राजवीर बघेल, मुकेश बघेल, शिवराम निषाद,उदयवीर निषाद, डॉ. राजेश,जहान सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *