इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के कुशल क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला आयोजित
धौलपुर।10 अगस्त से शुरु होने वाली इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जाना है। शिविरों के कुशल क्रियान्वयन हेतु जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रविवार को 4 सत्रों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। प्रथम सत्र में सभी उपखंडाधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को सीईओ जिला परिषद सुदर्शन सिंह तौमर द्वारा इंदिरा गाँधी स्मार्ट फोन योजना का परिचय, फोन वितरण शिविर की जोन वाइज कार्ययोजना एवं स्लॉट के अनुसार लाभार्थियों के चयन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इसी सत्र में जिला जनसम्पर्क अधिकारी को प्रचार-प्रसार संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के दूसरे सत्र में कम्प्यूटर अनुदेशकों सॉफ़्टवेयर इंटरफेस, पंजीकरण की प्रक्रिया एवं सूचना प्रौद्योगिकी के अन्य आवश्यक पहलुओं समेत प्रशिक्षण दिया गया। राजीव गाँधी युवा मित्रों को डिजिटल साक्षरता हेतु डिजिटल एक्टिविटी, प्रश्नोत्तरी आदि का आयोजन, लाभार्थियों से इंटरैक्शन कर राज्य सरकार की जनाधार वॉलेट,ई मित्र ऐप, राज सम्पर्क एप, जन सूचना आदि ऐप डाउनलोड कराने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। तीसरे सत्र में सूचना सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया। सूचना सहायकों को योजना के पोर्टल एवं अन्य सूचना प्रोद्यौगिकी संबंधी पहलुओं तथा तकनीकी पहलुओं पर आने वाली दुविधाओं को दूर करने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम के चौथे और अंतिम सत्र में आशा सहयोगिनियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें लाभार्थियों को सूचित करने, लाभार्थियों को डिजिटल साक्षरता हेतु डिजिटल सखी बुकलेट वितरण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।ज्ञातव्य है कि योजना के प्रथम चरण में चयनित चिरंजीवी परिवारों की सरकारी विद्यालयों में 9वीं से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं सरकारी उच्च शिक्षण संस्थाओं यथा महविद्यालय / आई.टी.आई./ पॉलिटेक्निक में अध्ययनरत छात्राओं तथा विधवा/एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रहीं महिलाओं मनरेगा के तहत 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत 50 कार्य दिवस पूर्ण करने वाली परिवार की महिला मुखिया का चयन किया गया है। इन महिलाओं को स्मार्ट फोन मय कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने हेतु 10 अगस्त से शिविरों का आयोजन किया जाना है।








Comments (0)