
अभिभावकों को जागरूक होकर बच्चों की पढ़ाई के प्रति समर्पित होना होगा-दामोदर लाल मीणा
धौलपुर । 3 फरवरी। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सहजपुर का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से विद्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा,पंचायत समिति प्रधान नागेश कुशवाह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दामोदर लाल मीणा, रामू, नरेंद्र ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति एवं भक्ति गीतों पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए काँग्रेस जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नही होती है बस उन्हें निखारने की आवश्यकता होती है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दामोदर लाल मीणा ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी अभिभावकों को देते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षक तो अपना कर्तव्य निभा ही रहे हैं आप लोगों को भी जागरूक होकर बच्चों की पढ़ाई के प्रति समर्पित होना होगा। पंचायत समिति प्रधान कुशवाह ने विद्यालय विकास के लिए पंचायत समिति द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभ लेने व दिलाने की बात कही। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं व प्रतिभाशाली बच्चों को विद्यालय परिवार की ओर से प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया तथा भामाशाहों को मूवमेंट्स देकर सम्मान किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के संस्था प्रधान रूप सिंह हँसेलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सीताराम कुशवाह, कन्हैया राम, सोनाली, इशरत बानो, प्रीति, लाखन सिंह, तेज सिंह, राम निवास, लक्ष्मण सिंह, प्रेम सिंह के अलावा विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ अभिभावक गण और ग्रामीण उपस्थित थे।
- आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance
आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance आगरा में 24 अक्टूबर को - अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
DLP NewsTV | The Sapphire Night with Masoom Sharma 2026 | Agra Concert DLP NewsTV 29 अगस्त, 2026 - फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान











