धौलपुर ।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्रा सूचना कार्यालय, जयपुर द्वारा एक दिवसीय क्षेत्राीय मीडिया सम्मेलन ‘वार्तालाप’ शुक्रवार को होटल इंपीरियल में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न समाचार पत्रों एवं समाचार चैनलों से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों के क्षेत्रीय संवाददाता व अंशकालिक पत्रकारों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने क्षेत्राीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुये कहा कि सरकार ने आम जन के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखीं है। इन योजनाओ को जरूरतमंद तक पहुचानें में मीडिया अपनी सकारात्मक भूमिका निभाकर उन्हे लाभ दिलाने के लिए प्रेरित करें। उन्होने कहा कि मीडिया द्वारा वास्तविक स्थिति व परिस्थितियों से निरंतर अवगत करवाया जाना चाहिए जिससे योजनाओं की जानकारी से जरूरतमंद को लाभ मिलेगा। देश के विकास के लिए मीडिया तत्पर रहकर कार्य करें। मूलभूत सुविधाएं जन-जन को मिले इसके लिए मीडिया को आगे बढ़कर अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि सभी को नियमों का पालन करना चाहिए और उसके लिए शुरुआत स्वयं से करनी होगी। सभी ट्राफिक सुरक्षा के नियमों का पालन करें जिससे इसके अंतर्गत होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। साइबर क्राइम से सभी को सजग रहना आवश्यक है।इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शीशराम यादव ने कहा कि मीडिया द्वारा सभी महत्वपूर्ण योजनाओं प्रधानमंत्राी आवास योजना, प्रधानमंत्राी उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्राी गरीब कल्याण योजना सहित अन्य योजनाओं को सकारात्मक रूप से आम जन को जोड़ने से जरूरतमन्द को लाभ मिलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक भूपेश गर्ग ने महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओ की जानकारी देते हुये बताया की सरकार द्वारा योजनाओ का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुचे इसके निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग के डॉ0 चेतराम मीणा ने कहा कि आयुष्मान भारत सहित चिकित्सा क्षेत्रा में महत्वपूर्ण योजना आमजन के स्वास्थ्य के लिए चलाई जा रही जिससे सभी स्वस्थ रहकर देश के विकास में अपना योगदान दे सके। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के मुकेश कुमार गर्ग नें राष्ट्रीय शिक्षा नीति, कर एवं वाणिज्य विभाग के सहायक आयुक्त भरत लाल मीणा, जिला उद्योग केंद्र के सहायक निदेशक मितुल गोयल, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कृष्णकान्त शर्मा, शंकर सोयल ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर पत्राकारों से योजनाओं के क्रियान्वयन व अन्य मुद्दों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया एवं फीडबैक लिया गया।

प्रारंभ में पत्रा सूचना कार्यालय के संयुक्त निदेशक पवन सिंह फौजदार ने क्षेत्रीय मीडिया सम्मेलन के उद्देश्य एवं पत्र सूचना कार्यालय की ओर से किये जा रहे नवाचारों से अवगत कराते हुए पत्रा सूचना कार्यालय व सोशल मीडिया गतिविधियों की जानकारी भी दी। पत्र सूचना कार्यालय के मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा नें अतिथियों का स्वागत करते हुये क्षेत्रीय मीडिया सम्मेलन के उदेश्य पर प्रकाश डालते हुये केंद्र सरकार कि योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर धौलपुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रा के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के अलावा धौलपुर विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
- UPSC CDS-I 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, IMA, नेवल और एयरफोर्स अकादमी के लिए 243 उम्मीदवार चयनित
UPSC ने CDS-I 2026 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। IMA, INA और Air Force Academy के पाठ्यक्रमों के लिए 243 उम्मीदवारों को मेरिट सूची में शामिल किया गया है। - ईरान से जुड़े कथित नेटवर्क पर अमेरिका की कार्रवाई, भारत और तुर्किये की कंपनियों व व्यक्तियों पर प्रतिबंध
अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने ईरान के तेल और विमानन क्षेत्र से जुड़े होने के आरोप में भारत और तुर्किये के कुछ व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं। आरोप अमेरिकी प्रशासन के हैं; स्वतंत्र न्यायिक निष्कर्ष नहीं। - सोशल मीडिया कंपनियों की कानूनी सुरक्षा पर सरकार में मंथन, Safe Harbour खत्म करने का प्रस्ताव चर्चा में
केंद्र सरकार का IT मंत्रालय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यूजर पोस्ट के लिए मिलने वाली Safe Harbour सुरक्षा पर पुनर्विचार कर रहा है। अभी यह चर्चा और प्रस्ताव के स्तर पर है, अंतिम फैसला नहीं। - AI सिस्टम की सुरक्षा के लिए CERT-In के नए दिशानिर्देश, गंभीर घटना की रिपोर्ट 6 घंटे में
CERT-In के नए दिशानिर्देशों में AI सिस्टम के जोखिम के अनुसार सुरक्षा ऑडिट, सतत निगरानी और रिपोर्ट योग्य साइबर घटनाओं की छह घंटे में जानकारी देने की व्यवस्था शामिल है। - बाल तस्करी के आरोपों पर NHRC सक्रिय: राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब
NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से नाबालिग लड़कियों की कथित तस्करी की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेकर तीन राज्यों के मुख्य सचिवों और DGP से दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान








