
धौलपुर।अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जन साहस स्वंय सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजीव गांधी सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत दुबाटी, धौलपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं बालिकाओं के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सुनीता मीणा द्वारा बताया कि आज महिलाएं किसी भी कार्य में पीछे नहीं है। उन्होंने महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों एवं कानूनों के प्रति जागरूक रहना चाहिए, तभी वे सही समय पर अपने अधिकारों का सदुपयोग कर सकती हैं। समाज में अनेकों ऐसी प्रथाएँ रही हैं जिनमें महिलाओं को निकृष्टतम समझा गया है। इसके निवारण लिए अनेकों कानून बनाये गए जिनमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय दंड संहिता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं से जुडे कानूनी विधिक प्रावधानों, घरेलू हिंसा, बालिकाओं के लिए शिक्षा की आवश्यकता, महिला सशक्तिकरण, समानता के अधिकार, पीडित प्रतिकर स्कीम इत्यादि के संबंध में जानकारी दी।प्रधानाचार्य दिनेश कुशवाह द्वारा बताया कि हमेशा ही नारियों को कमजोर कहा जाता हैं और उन्हें घर में खाना बनाकर पालन पोषण करने वाली कहा जाता हैं, उसे जन्म देने वाली एक अबला नारी के रूप में देखा जाता हैं और यह कहा जाता हैं कि नारी को शिक्षा की आवश्यक्ता ही नहीं, जबकि जिस भगवान को समाज पूजता हैं वहां नारी का स्थान भिन्न हैं. माँ सरस्वती जो विद्या की देवी हैं। इसके साथ ही सचिव द्वारा पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बालिकाओं को पुरुस्कृत किया गया। मंच का संचालन व्याख्याता जगमोहन द्वारा किया गया।

इस मौके पर अध्यापिका संध्या, अध्यापिका सरिता, वी.डि.यो कुलदीप दीक्षित रेशम देवी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, मीना सहायिका, मंजू जी आगनवाड़ी सहयोगिनी, मंजू जी साथिन ,जन साहस संस्था के आरसीएफ बनारसी, जेएसएफ शिवसिंह, एफओ अवदेश, रणवीर, जेएस हरेन्द्र कुमार, रोहित, मोहित, रिंकी, आरती, सुमन, वोलेंश टीम से काउंसलर वर्षा, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
- आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance
- अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
- फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
- दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News





