धौलपुर।माह के प्रत्येक द्वितीय गुरुवार को होने वाली उपखंड स्तरीय जनसुनवाई धौलपुर पंचायत समिति भवन में जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला कलक्टर ने कहा कि परिवादियों द्वारा दर्ज किए गए परिवादों का प्रशासन एवं संबंधित अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें। परिवादी सुरेशचंद पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम जाखी द्वारा अपने मकान से सील खुलवाने का परिवाद प्रस्तुत किया जिस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। परिवादी नरोत्तम सिंह पुत्र हरीसिंह ने दबंगों द्वारा फसल काटने में दखलंदाजी के विरुद्ध प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अविलंब रूप से कार्यवाही के निर्देश दिये। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरेहमोरी की आशा सहयोगिनीयों ने कोविड काल की प्रोत्साहन राशि न मिलने का परिवाद दर्ज कराया जिस पर जिला कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयंतीलाल मीना को मामले की जाँच कर समुचित कार्यवाही के निर्देश दिये। परिवादी नीतू शर्मा पत्नी हरिओम शर्मा ने अपने मकान के पास सीवरलाइन डलवाने व आरसीसी सड़क बनवाने के संबंध में मामला जिला कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जिस पर उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। परिवादी देवीसिंह व अन्य द्वारा जिला कलेक्टर के समक्ष बंदरों के हस्तक्षेप का मामला प्रस्तुत किया गया जिस पर जिला कलक्टर ने डीएफओ को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के उपरांत संपर्क पोर्टल पोर्टल पर लंबित प्रकरणों पर चर्चा की गई जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे संपर्क पोर्टल पर लंबित मामलों को निस्तारित करने के कार्य को प्राथमिकता देवें एवं समुचित कार्यवाही करें। जनसुनवाई में उपखंड अधिकारी धौलपुर अनूप सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जयंती लाल मीणा, एडीपीएस मुकेश मीणा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा, आधार के ऑफलाइन वेरिफिकेशन का दायरा बढ़ा
- ग्वालियर में शताब्दीपुरम के विकास स्थलों का GDA उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, प्लान तैयार करने के निर्देश
- फिरोजाबाद में 800 से अधिक वाहनों के चालान, ओवरस्पीड और नियम उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस सख्त
- आगरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 400 लीटर सरसों तेल सीज; 16 नमूने जांच को भेजे
- धौलपुर में 760 किलो सोनपापड़ी जब्त, डेयरी प्लांट से भी लिए गए नमूने

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान



