महिला कार्यकर्ता ने सुनी प्रधानमंत्री मन की बात
धौलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 102 वे एपिसोड को बाड़ी विधानसभा के 212, 213, 214,215 बूथ पर महिला मोर्चा द्वारा सुना गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि इरादे मजबूत हों तो सभी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है पीएम मोदी ने कहा कि जब नियत साफ हो और मजबूत इरादें हों तो तब सभी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. इसी बड़े लक्ष्य में से एक है टीबी का रोग. उन्होंने कहा कि हमने एक संकल्प लिया है कि साल 2025 तक भारत को टीबी रोग से मुक्त किया जाए. हालांकि यह लक्ष्य बड़ा है लेकिन इसे हम निश्चित रूप से हासिल करेंगे । वंदना शिवहरे ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से हमें बहुत प्रेरणा मिलती है अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने और मिलकर काम करने की सीख मिलती है मन की बात कार्यक्रम देखने से कार्यकर्ताओं में एक नया जोश आता है और नया सीखने को मिलता है। इस दौरान शिप्रा गर्ग, अनीता, पूनम शिवहरे, ललिता यादव, लक्ष्मी बटेले, विजय लक्ष्मी, बिरमा गर्ग, सोनी खान, रुबीना खान, परवीन खान, बॉबी खान, प्रीति सोनी, सीमा सोनी उपस्थित रहे।








Comments (0)