Friday, 27 November 2026
Breaking
धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर

ख्वाबों में टहलती है

ख्वाबों में टहलती है Gwalior
View story

ख्वाबों में टहलती है

रह-रह के बुलाती है,तेरी याद अकेले में।

इन पलकों की गलियों में ,
आवारा घूंमती है।
ख्वाबों में टहलती है,तेरी याद अकेले में।

पागल सी बनाती है,
दीवानी बनाती है,
मस्ताने गीत लिखती,तेरी याद अकेले में।

जब आती है चुपके से,
मुस्काती है धीरे से,
सीने से लिपटती है,तेरी याद अकेले में।

छूकर तुझे आती है,
खुशबू तेरी लाती है,
फूलों सी महकती है,तेरी याद अकेले में।

आकर इसे समझा जा,
या अपने साथ ले जा,
जी भर के रुलाती है,तेरी याद अकेले में।

अपने ही मन से आती,
अपने ही मन से जाती,
मनमानियां करती है,तेरी याद अकेले में।

रातों को जगाती है,
जीभर के सताती है,

फिर मुझको मनाती है,तेरी याद अकेले में।

गीतकार- अनिल भारद्वाज एडवोकेट, उच्च न्यायालय, ग्वालियर

Comments (1)

  1. मेरा गीत * *तेरी याद अकेले में* * का,अखिल भारतीय स्तर पर ख्याति प्राप्त श्रेष्ठ एवं लोकप्रिय चैनलों में श्रेष्ठ *डीएलपी न्यूज़ टीवी* पर बेहतरीन प्रकाशन ,प्रसारण किए जाने पर चैनल के संपादक महोदय, सत्येंद्र तिवारी जी सहित समूचे संपादन मंडल का हार्दिक आभार और धन्यवाद। – आपका गीतकार अनिल भारद्वाज एडवोकेट ग्वालियर।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *