Friday, 27 November 2026
Breaking
धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के नगर निगम निर्माण कार्यों की दोबारा थर्ड पार्टी जांच होगी मुरैना में तालाब निर्माण की जांच में अनियमितताओं के आरोप, 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों पर सिविल जेल वारंट आगरा के प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाब में जन्मदिन की दावत का खाना बना, बीएसए ने जांच के आदेश दिए

नेपाल- भारत साहित्य महोत्सव में गूंजी बाडी की बेटी की आवाज

नेपाल- भारत साहित्य महोत्सव में गूंजी बाडी की बेटी की आवाज Dholpur
View story

धौलपुर । भारत नेपाल मैत्री को मजबूत करने पर दोनों देशों के बीच साहित्यिक साहचर्य को बढ़ाने के लिए नेपाल के विराटनगर में 17 मार्च से 19 मार्च तक साहित्यिक महोत्सव आयोजित हुआ। जिसमें दोनों देशों के करीब 300 चुनिंदा साहित्यकार पहुंचे। इसमें जयपुर की डॉ निशा अग्रवाल भी शामिल हुई। डॉ निशा ने भारत की तरफ से इसमें हिस्सा लेते हुए कहा कि मातृभूमि का परचम विदेशी धरा पर लहराते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है। इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के दौरान नेपाल भारत साहित्य महोत्सव आयोजन समिति की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। बता दें कि प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ विजय पंडित की अगुआई में हर साल नेपाल में यह आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान भारत नेपाल के प्रसिद्ध शिक्षाविद, कवि , लेखक, समीक्षक, आलोचक के अलावा नेपाल के जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना के साथ नेपाल भारत के ऐतिहासिक सम्बन्ध को मजबूत बनाना है और एक साहित्य सेतु का निर्माण करना है। साथ ही महाभारत कालीन ऐतिहासिक शहर विराटनगर को दुनिया के आगे सार्वजनिक करना, रामायण और बुद्ध सर्किट को महाभारत सर्किट से जोड़ने नवोदित व गुमनाम कलमकारों को वरिष्ठ साहित्यकारों के सानिध्य में एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने की कोशिश है और कहा कि भारत और नेपाल का संबंध ना सिर्फ मां सीता और बौद्ध कालीन अवशेषों से है बल्कि द्वापर युग में भी यह अत्यंत प्रगाढ़ था। विराटनगर जैसे महाभारत कालीन नगर इसकी निशानी है। आयोजन विराटनगर में हुआ यह आयोजन इसे और विराटता प्रदान करेगा

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *