Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित Dholpur
View story

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित

धौलपुर। मनियां प्रखंड मे विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों राम नवमी शोभा यात्रा,हिंदू नववर्ष के कार्यक्रम के आयोजन में समस्त हिन्दू समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु,मनियां प्रखंड संयोजक बजरंगदल राकेश पोसवाल के नेतृत्व में प्रखंड बैठक का आयोजन दुवाटी रोड पर स्थित दुर्गा माता के मंदिर मनियां में किया गया।जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विहिप नरेंद्र त्यागी ने की । उन्होंने संगठन के बारे में बताया संगठन हमेशा सामाजिक समरसता एवं हिंदुओ की एकता के तहत कार्य करता है, हिंदुओ से आह्वान किया,सभी हिंदू एक रहे।सह जिला संयोजक राम शर्मा ने कहा विहिप एवं बजरंगदल हमेशा,सेवा, सुरक्षा, संस्कार के तहत कार्य करते है,इसी परंपरा के तहत धर्म व आत्म रक्षा के तहत हर हिंदू को संगठन के नियम को जीवन में उतारना चाहिए, इसके बाद हनुमान चालीसा पाठ कर प्रसादी बांटी गई।इस मौके पर मंदिर पुजारी रामराज कुशवाह,देवदास महाराज, धौलपुर प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता,मनोज सोनी जिला संयोजक बजरंगदल,राहुल सैन,आयुष ठाकुर,रिंकू पोसवाल,राधेश्याम प्रजापति,हर्ष बंसल,देवेश बंसल,हर्ष जैन,संदीप गोस्वामी मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *