Sunday, 29 November 2026
Breaking
धौलपुर शरद महोत्सव में खाटू श्याम भजन संध्या, कुंज बिहारी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु धौलपुर की छह पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्वाचित, कांग्रेस-भाजपा के साथ निर्दलीय को भी मिली जिम्मेदारी धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील

वैष्णव जन तो तैने कहिये.. पीर पराई जाने रे ,जिला कलेक्ट्रेट के गांधी उद्यान में शहीद दिवस का आयोजन

वैष्णव जन तो तैने कहिये.. पीर पराई जाने रे ,जिला कलेक्ट्रेट के गांधी उद्यान में शहीद दिवस का आयोजन Dholpur
View story

वैष्णव जन तो तैने कहिये.. पीर पराई जाने रे ,जिला कलेक्ट्रेट के गांधी उद्यान में शहीद दिवस का आयोजन

धौलपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस का आयोजन रामधुन एवं गांधी के प्रिय भजनों की गूंज के साथ मनाया गया। शहीद दिवस का आयोजन जिला प्रशासन एवं सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के सौजन्य से किया गया। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा गांधी के प्रिय भजनों यथा वैष्णव जन तो तैने कहिये आदि का गायन किया गया। शहीद दिवस के आयोजन पर रामधुन का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर गांधी जी की प्रतिमा पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सुदर्शन सिंह तौमर, अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर भारती भारद्वाज, सीओ सिटी सुरेश साँखला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के क्रम में दो मिनट का सामूहिक मौन धारण कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन गोविंद गुरु ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित स्कूली छात्रा एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *