चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग बाड़ी और सार्ड संस्था के सयुंक्त प्रयास से चिन्हित बच्चों का टीकाकरण
बाड़ी l 5 अप्रैल 2023 को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग बाड़ी और सार्ड संस्था के सयुंक्त प्रयास से महाराजबाग खेल मैदान के समीप रह रहे गडरिया लुहार समुदाय के बच्चो का नियमित टीकाकरण किया गया I इससे पहले सर्वे के दौरान इस समुदाय के 9 बच्चे चिन्हित किये गए l बच्चे ऐसे थे जिनका टीकाकरण बिलकुल नहीं हुए थे तथा कुछ के बीच में छुट गए थे l सार्ड संस्था के कर्मी मुकेश कौशिक एवं देवी सिंह ने समुदाय के बुजुर्ग लोगो व् बच्चो के माता -पिता को बच्चो के टीकाकरण के लाभ के बारे में समझाया कि क्यों बच्चों का टीकाकरण जरुरी है ,दो तीन दिन लगातार कोशिश करने के बाद सभी लोग उसके लिए तैयार हुए I CHC बाड़ी में जाकर इस सम्बन्ध में PMO बाड़ी के हरिकिशन ,सुरेश राठौर, रामलखन के साथ चर्चा करके विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित करवाने की योजना बना कर ANM मिथिलेश को जिम्मेदारी दी गयी I आज सभी के प्रयासों से 7 बच्चो का टीकाकरण संपन्न हो सका और 2 बच्चो का जिनके माता पिता कमाने बहार चले गए थे जिनका कि छुट गया Iजिसको अगले सत्र में टीम द्वारा ट्रैक किया जायेगा I

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग बाड़ी और सार्ड संस्था के सयुंक्त प्रयास से चिन्हित बच्चों का टीकाकरण








Comments (0)