Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

राजस्थान प्रीमियर लीग के लिए ट्रायल का आयोजन,क्रिकेट खिलाड़ियों ने दिखाया दम

राजस्थान प्रीमियर लीग के लिए ट्रायल का आयोजन,क्रिकेट खिलाड़ियों ने दिखाया दम Dholpur
View story

राजस्थान प्रीमियर लीग के लिए ट्रायल का आयोजन,क्रिकेट खिलाड़ियों ने दिखाया दम

धौलपुर। राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित होने वाली राजस्थान प्रीमियर लीग के लिए बुधवार इंदिरा स्टेडियम बड़ी फील्ड धौलपुर में आयोजित ट्रायल में जिले भर के क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । ट्रायल का शुभारंभ संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र राणा,राजस्थान क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सोमेंद्र तिवारी एवम उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर आगामी 19 अगस्त से जोधपुर में आयोजित होने वाली राजस्थान प्रीमियर लीग के लिए जिले के धौलपुर ,बाड़ी ,राजाखेड़ा,सैंपऊ के 45 से अधिक खिलाड़ियों ने ट्रायल के माध्यम से खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया । पूर्व सचिव सोमेंद्र तिवारी ने बताया कि राजस्थान प्रीमियर लीग के लिए छः टीमों के लिए फ्रेंचाइजी जिलों से चयनित खिलाड़ियों की नीलामी के द्वारा अपनी टीम के लिए खरीदेंगी इससे खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र राणा ने कहा कि खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रायल में अपनी श्रेष्ठ खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम राज्य एवम् राष्ट्र स्तर पर गौरांवित करे।‌खिलाड़ियों की ट्रायल बीसीसीआई कोच सोमेंद्र तिवारी एवं दुष्यंत त्यागी ने ली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *