Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

मतदाता जागरूकता के लिए परिवहन विभाग ने जारी किए स्टीकर

मतदाता जागरूकता के लिए परिवहन विभाग ने जारी किए स्टीकर Dholpur
View story

मतदाता जागरूकता के लिए परिवहन विभाग ने जारी किए स्टीकर

धौलपुर । जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर द्वारा मतदाता जागरूकता व यातायात नियमों की पालना को लेकर स्टीकर जारी किया गया। जिसका जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल द्वारा विमोचन किया गया ।इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में जन-जन की भागीदारी होना चाहिए । उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा इस प्रकार के आयोजनो के माध्यम से लोगों में जागरूकता का संचार होगा।अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी बालकृष्ण तिवारी ने कहा कि शत् – प्रतिशत मतदान करके हमें जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरांवित करना है । इसके लिए जन-जन को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक बंशीलाल मीणा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को जिसने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है उसे अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। परिवहन निरीक्षक धीरसिंह मीणा ने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए और अपने जीवन को सुरक्षित रखना चाहिए साथ ही प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदान में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग व यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर मतदाता जागरूकता व यातायात नियमों की पालना के स्टीकर लगाए गए तथा लोगों के बीच समझाइए की गई। इस अवसर पर जिला यातायात प्रभारी ओमेंद्र सिंह, देवेंद्र शर्मा, दीनदयाल शर्मा राजवीर सिंह, राजकुमार , रंजीत दिवाकर उपस्थित थे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *