Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

फ्लाइंग स्क्वाड का तथा सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

फ्लाइंग स्क्वाड का तथा सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित Dholpur
View story

फ्लाइंग स्क्वाड का तथा सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

धौलपुर। विधानसभा चुनाव में तैनात होने वाले फ्लाइंग स्क्वाड तथा सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य है। आप सबको सौंपे गए कार्य के अनुसार विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों का भलीभांति अध्ययन करके उसके अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करें। फ्लाइंग स्क्वाड को स्वतंत्रा एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए कहा कि आप अपने क्षेत्रा में रहकर निर्धारित नियामों के अनुसार कार्य करें। शिकायतों पर आप विशेष ध्यान दें तथा मौकें पर पहुच कर तुरन्त शिकायत का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि चुनावों की घोषणा के साथ ही फ्लाइंग स्कावाड एवं पुलिस फ्लाइंग स्कवाड अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे और निर्धारित प्रपत्रा में प्रतिदिन सूचनायें रिर्टनिंग अधिकारी को प्रेषित करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर सुरेन्द्र कुमार दीक्षित ने फ्लाइंग स्क्वाड को आदर्श आचार संहिता, कर्तव्य और दायित्व, वीडियोग्राफी के संदर्भ में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अति संवेदनशीलता मैपिंग एवं क्रिटिकल बूथ के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया।
फ्लाइंग स्क्वाड टीम को किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर तत्काल मौके पर पहुच कर कार्यवाही करनी होती है। सी विजिल एप से शिकायत दर्ज होने पर मोबाइल पर इसकी सूचना आ जाएगी। फ्लाइंग स्क्वाड को निर्धारित स्थल पर पहुंचकर जाँच करके प्रतिवेदन दर्ज करना होता है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि सभी फ्लाइंग स्क्वाड अपनी जिम्मेदारी को समझें तथा बिना किसी भय के अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। फ्लाइंग स्क्वाड पूरे चुनाव में चुनाव आयोग के आँख और कान की तरह कार्य करेगा।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *