Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

25 से 31 मई तक चलेगा तंबाकू निषेध सप्ताह,आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम

25 से 31 मई तक चलेगा तंबाकू निषेध सप्ताह,आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम Dholpur
View story

25 से 31 मई तक चलेगा तंबाकू निषेध सप्ताह,आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम

धौलपुर।विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में 25 से 31 मई तक तम्बाकू निषेध सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंती लाल मीणा ने बताया कि राज्य सरकार की मंशानुरूप युवाओं में नशे की लत को रोकने हेतु कारगर कदम उठाने और विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की कार्य योजना के अंतर्गत जिले में 25 से 31 मई तक व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चेतराम मीणा ने बताया कि अभियान की कार्ययोजना के अंतर्गत जिले में जिला व ब्लॉक स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जनजागरूकता रैली, पोस्टर, बैनर, पम्पलेट के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि 31 मई को आयोजित होने विश्व तम्बाकू निषेध सप्ताह के दौरान अधिक से अधिक संख्या में तम्बाकू व नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करें और तंबाकू मुक्त राजस्थान की संकल्पना में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

Best Chemistry Classes in dholpur

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *