Monday, 30 November 2026
Breaking
स्विट्जरलैंड में हथियार निर्यात नियमों में ढील के पक्ष में 54.3% वोट, यूक्रेन को आपूर्ति पर रोक बरकरार रूस-यूक्रेन में हवाई हमले तेज, AP के मुताबिक कम से कम छह लोगों की मौत GitHub दिसंबर से भारत में Enterprise Cloud data residency लाने की तैयारी में NSE-BSE ने आठ सरकारी कंपनियों पर ₹1.63 करोड़ के जुर्माने लगाए Tata Sons की आज बोर्ड बैठक, RBI लिस्टिंग और SP Group के ₹25,000 करोड़ प्रस्ताव पर नजर हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं होने पर मुरैना कलेक्टर पर ₹10,000 की कॉस्ट धौलपुर–आगरा रेलखंड पर 30 नवंबर से री-गर्डरिंग, 1–2 दिसंबर को चार ट्रेनें रद्द

दसवीं बोर्ड परीक्षा तैयारी टिप्स पुस्तिका का किया वितरण

दसवीं बोर्ड परीक्षा तैयारी टिप्स पुस्तिका का किया वितरण Dholpur
View story

धौलपुर। पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान शाखा धौलपुर द्वारा पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के निर्देशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्फेंट धौलपुर में दसवीं बोर्ड परीक्षा तैयारी टिप्स वितरण कर जानकारी दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अवार्डी सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक सुरेश गोस्वामी एवं राज्य अवार्डी व्याख्याता भगवान सिंह मीना ने विद्यार्थियों को बोर्ड टिप्स पुस्तिका के महत्व को समझाया और उन्होंने सभी विद्यार्थियों को टिप्स पुस्तिका की पीडीएफ ग्रुप्स के माध्यम से भेजने के लिए शिक्षकों व संस्था प्रधान से अपील की ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभ विद्यार्थियों को मिले। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शैक्षिक उन्नयन की अभिनव पहल को आगे बढ़ चढ़कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। राष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षक एवं फोरम के जिला महासचिव सुरेश गोस्वामी ने इस अवसर पर कहा कि दसवीं बोर्ड परीक्षा तैयारी टिप्स के बारे में विषय अध्यापक अपना मार्गदर्शन बच्चों को आवश्यक रूप से दें। स्कूल के प्रधानाचार्य राघवेंद्र शर्मा ने आश्वस्त किया कि इस बोर्ड टिप्स पुस्तिका का कालांशवार अभ्यास करवाया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *