Friday, 27 November 2026
Breaking
धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के नगर निगम निर्माण कार्यों की दोबारा थर्ड पार्टी जांच होगी मुरैना में तालाब निर्माण की जांच में अनियमितताओं के आरोप, 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों पर सिविल जेल वारंट आगरा के प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाब में जन्मदिन की दावत का खाना बना, बीएसए ने जांच के आदेश दिए

स्वीप मॉक पोलिंग के जरिये मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट द्वारा मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया समझाई

स्वीप मॉक पोलिंग के जरिये मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट द्वारा मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया समझाई Dholpur
View story

स्वीप मॉक पोलिंग के जरिये मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट द्वारा मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया समझाई

धौलपुर।‌ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिला प्रशासन के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देश पर हरदौला मेला सागरपाड़ा धौलपुर में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें ईवीएम-वीवीपेट डेमोंस्ट्रेशन तथा डोल्फी विद सेल्फी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। मेले में युवाओं,महिलाओं एवं बुजुर्गों ने मतदान को लेकर उत्साह दिखाया और मतदान की प्रक्रिया को समझा व मतदान की शपथ ग्रहण की। जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद सुदर्शन सिंह तोमर ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भूमिका को सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्रों तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि जिले के मतदान केन्द्रों पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निर्वाचन प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन सहित अन्य स्वीप अन्तर्गत विभिन्न आयोजन किये जा रहे है।हरदौल मेले में अम्बेडकर पार्क में ना केवल मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई, निर्वाचन विभाग द्वारा जारी संकल्प पत्र भरवाए गए साथ ही मॉक पोलिंग के जरिये युवा मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट द्वारा मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया समझाई गई। इस अवसर पर स्वीप प्रकोष्ठ टीम सदस्य भगवान सिंह मीना, मांगीलाल आर्य,अशोक उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *