Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

कांग्रेस नेता नरेश मीणा की रिहाई को लेकर तीन युवकों चढ़े पानी की टंकी पर

कांग्रेस नेता नरेश मीणा की रिहाई को लेकर तीन युवकों चढ़े पानी की टंकी पर Sarmathura
View story

कांग्रेस नेता नरेश मीणा की रिहाई को लेकर तीन युवकों चढ़े पानी की टंकी पर

धौलपुर/सरमथुरा/
कांग्रेस नेता नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर युवाओं द्वारा विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसमें सरमथुरा कस्बे में उपखंड कार्यालय में बनी पानी की टंकी पर तीन युवक कांग्रेस नेता नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर पेट्रोल की बोतल के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नरेश मीणा की जेल से रिहाई नहीं हुई तो आत्मदाह कर लेंगे। तीनों युवकों के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना लगते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। और सूचना पर सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह भी मय पुलिस जाब्ता के मौके पर पहुंच गए। और पुलिस ने समझाइश कर तीनों युवकों को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने रात की सांस ली।पुलिस ने युवकों की मांग पर एसडीएम रेखा मीणा से मुलाकात करवाई जहां पर एसडीएम रेखा मीणा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें युवाओं ने मांगे रखी कि प्रशासन सबसे पहले तो नरेश मीणा पर एक ही समय पर एक अपराध के लिए एक ही दिन जो दो अलग-अलग थानों में एफ आरआई की गई है, उनमें से एक
एफआरआई निरस्त की जाएँ और नरेश से जुड़े मुक़दमों के जाँच अधिकारी चेंज हो. दूसरी मांग बारां के आम युवाओं को यहाँ का प्रशासन रोज़-रोज़ परेशान करना बंद करें और पुलिसिया दमन बंद हो। साथ में युवाओं पर जो फर्जी मुक़दमे लगे है, वो वापिस हो।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *