Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

धौलपुर के तीन शिक्षक होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित

धौलपुर के तीन शिक्षक होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित Dholpur
View story

धौलपुर के तीन शिक्षक होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित

धौलपुर। धौलपुर जिले के तीन शिक्षक राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा के हाथों से जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में 5 सितम्बर को सम्मानित होंगे। इसी क्रम में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मनिया में कार्यरत उपप्राचार्य अशोक कुमार कोठारी 5 सितंबर 2023 को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होने जा रहे हैं । उक्त जानकारी को सूची में पढ़कर बधाईयों का तांता लग गया। 2021 में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित व्याख्याता भगवान सिंह मीना और जय सिंह सिकरवार सहित अन्य विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों सहित ग्रामीण व परिवारीजन ने हर्ष व्यक्त किया है और शुभ कामनाएं प्रदान की हैं। उन्होंने बताया कि अशोक कोठारी एक कर्तव्यपरायण,समय के पाबंद , अनुशासन प्रिय,कठिन परिश्रमी व्यक्तित्व हैं। उन्होंने जिला स्तर पर कक्षा 6 से 8 वर्ग में बिजेन्द्र सिंह एवं कक्षा 1 से 5 वर्ग में स्टेट अवार्ड के लिए चयनित शिक्षक परवेज खान को भी बधाई दी है।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *