Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

युवाओं ने लगाये जगह-जगह परिण्डे

युवाओं ने लगाये जगह-जगह परिण्डे Dholpur
View story

युवाओं ने लगाये जगह-जगह परिण्डे

धौलपुर। जिला अग्रवाल युवा महासंघ धौलपुर के द्वारा पक्षी मित्र अभियान के तहत अग्रवाल नवयुवक मंडल सरानीखेड़ा के सहयोग से युवा अध्यक्ष अवधेश सिंघल के नेतृत्व में भीषण गर्मी में पानी पीने के लिए भटक रहे हैं बेजुबान पक्षियों के लिए दाना पानी के लिए सरानीखेड़ा इकाई में जगह-जगह परिण्डे लगाए गए ताकि इन पक्षियों को पीने का पानी आसानी से उपलब्ध हो सके।युवा अध्यक्ष अवधेश सिंघल ने बताया कि समिति द्वारा जो भी परिण्डे लगाए गए है उनमें प्रतिदिन पानी भरने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई है। कपिल अग्रवाल ने बताया कि गर्मी में पानी को अमृत के समान माना जाता है। इस गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए लोगों को प्रयास करना चाहिए। इसी के तहत पक्षियों के लिए दाना पानी रखने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत आज सरानीखेड़ा इकाई से की गई है। इस दौरान लक्ष्मीकांत सिंघल, राहुल गोयल, कपिल सिंघल, जीतेश सिंघल, दीपक सिंघल, आदि मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *