भरतपुर। तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने सेवर पंचायत समिति क्षेत्र के नगला करन सिंह गॉव में बीएसएफ के हवलदार शहीद साहब सिंह बघेल की प्रतिमा का रविवार को अनावरण किया और विश्वास दिलाया कि शहीद के नाम से स्कूल अथवा सडका का नामकरण कराया जायेगा। अनावरण के बाद तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों की शहादत को देश कभी नहीं भुला सकेगा । उन्होंने कहा कि इन वीर जवानों के कारण ही आज देश सुरक्षित है और देशवासी सुख चैन से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शहीद होने वाले वीर सैनिकों के परिवार के कल्याण के लिये पैकेज बना रखा है। उन्हांेने विश्वास दिलाया कि शहीद साहब सिंह के नाम से स्कूल के नामकरण का प्रस्ताव भी लम्बित है उसे शीघ्र पारित कराया जायेगा इसके अलावा बौरई से नगला करनसिंह तक की सडक का नाम भी शहीद के नाम पर करने का प्रस्ताव भी शीघ्र पारित कराया जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की पेयजल एवं सिंचाई के लिये पानी उपलब्ध करानथे।की मांग को शीघ्र पूरा कराने का विश्वास दिलाया। प्रारम्भ में शहीद के भाई चन्दन सिंह ने बताया कि उनका भाई साहब सिंह बघेल वर्ष 2013 में कश्मीर में शहीद हो गये थे।इस अवसर पर पूर्व प्रधान निहाल सिंह ,प्रधान प्रतिनिधि सतीश सोगरवाल ,सरपंच रवि मुरवारा , बंटी गांवरी, दिनेश, बृज बिहारी बघेल,धर्मेन्द्र सिंह बघेल ,जितेन्द्र बघेल एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे संचालन राकेश होल्कर ने किया।
- धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया
- धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील
- धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा
- फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर
- फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के नगर निगम निर्माण कार्यों की दोबारा थर्ड पार्टी जांच होगी








Comments (0)