Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

सुनील मीणा का असिटेंट कमाडेंट पद  हुआ चयन

सुनील मीणा का असिटेंट कमाडेंट पद  हुआ चयन Dholpur
View story

सुनील मीणा का असिटेंट कमाडेंट पद  हुआ चयन

धौलपुर ।जिले के सरमथुरा उप खंड के गांव रहरई के रहने वाले किसान के बेटे सुनील कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई असिटेंट कमाडेंट की परीक्षा में सफलता हासिल की.सुनील ने ऑल इंडिया में 187 वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयन हुआ है। किसान भौर्या मीणा के चार बेटे और एक बेटी हैं.किसान भौर्या मीणा और उनकी पत्नी हरप्यारी ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं.किसान भौर्या मीणा का बड़ा बेटा रामवीर मीणा रेलवे में ट्रैफिक इन्स्पेक्टर हैं,दूसरा बेटा राजवीर रेलवे में लोक पायलट हैं.तीसरा बेटा सत्यप्रकाश प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा हैं और बेटी रेवाती ओर रेशम भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं.सबसे छोटा बेटा सुनील कुमार ने आज सोमवार को यूपीएससी परीक्षा क्लियर की हैं और उसका असिटेंट कमांडेंट पद पर चयन हुआ हैं और सुनील कुमार ने यूपीएससी परीक्षा के प्रथम प्रयास में ही ऑल इंडिया में 187 वीं रैंक हासिल की हैं.किसान भौर्या मीणा का सपना था कि वह अपने बच्चो को पढ़ाई कराने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ेगा,आज उसका यह सपना पूरा हो गया हैं.भौर्या मीणा के सबसे छोटे बेटे सुनील कुमार ने यूपीएससी द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में ऑल इंडिया में 187 वीं रैंक हासिल कर अपने माता-पिता के सपने को पूरा कर दिया हैं.सुनील कुमार का असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयन हुआ है। सुनील कुमार ने प्रारंभिक शिक्षा के बाद पांचवी कक्षा में परीक्षा के माध्यम से जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश लिया। जहां से बारहवीं कक्षा पास करने के बाद सुनील आगे की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली चला गया। दिल्ली में रह कर सुनील कुमार ने दिल्ली से बीए और एमए के साथ यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी.इसके बाद सुनील ने साल 2022 में यूपीएससी द्वारा आयोजित असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा दी.परीक्षा पास करने के बाद सुनील कुमार ने इंटरव्यू भी दिया और आज सोमवार को आये परीक्षा परिणाम में असिटेंट कमाडेंट के पद पर सुनील कुमार का सलेक्शन हो जाने पर गांव में ख़ुशी की लहर दौड़ गई‌।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *