Sunday, 29 November 2026
Breaking
धौलपुर शरद महोत्सव में खाटू श्याम भजन संध्या, कुंज बिहारी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु धौलपुर की छह पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्वाचित, कांग्रेस-भाजपा के साथ निर्दलीय को भी मिली जिम्मेदारी धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील

छात्रों को वोट देने की प्रक्रिया के बारे में कराया अवगत

छात्रों को वोट देने की प्रक्रिया के बारे में कराया अवगत Baseri
View story

छात्रों को वोट देने की प्रक्रिया के बारे में कराया अवगत

बसेड़ी।निर्वाचन विभाग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धौलपुर के तत्वावधान में चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को विधानसभा क्षेत्र बसेड़ी में मतदाताओं की जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नव मतदाता छात्राओं को ईवीएम वीवीपीएटी की कार्यप्रणाली द्वारा वोट देने की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया। जिसको लेकर छात्रों ने काफी उत्साह से इस प्रक्रिया को समझा साथ ही सभी ने मतदान की शपथ भी ली। इसके अलावा बैनर एवं पोस्टर के द्वारा सभी को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।इस दौरान तहसीलदार बसेड़ी प्रदीप राजौरिया, नादनपुर नायब तहसीलदार ब्रजमोहन शर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ऋतुराज शर्मा पीतम सिंह जादौन, वरिष्ठ सहायक विपुल गर्ग, पटवारी रामावतार शर्मा, शैलेंद्र परमार, श्रीनिवास शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *