Sunday, 29 November 2026
Breaking
राजस्थान के 37 जिलों में पंचायत चुनाव की आचार संहिता खत्म, चार जिलों में जारी भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी

सांख्यिकी निदेशालय के प्रदेश अधिकारियों ने जाँच की राजीव गाँधी युवा मित्रों के कार्यों की वास्तविकता

सांख्यिकी निदेशालय के प्रदेश अधिकारियों ने जाँच की राजीव गाँधी युवा मित्रों के कार्यों की वास्तविकता Dholpur
View story

धौलपुर l राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे सरकार के बहुउददेशीय कार्यक्रम राजीव गाँधी युवा मित्र की वास्तविक प्रगति का मापन करने के लिए 9 मार्च से 11 मार्च तक धौलपुर ज़िले के सभी ब्लॉकों में जाकर उच्च अधिकारियों द्वारा जाँच की गई जिसमें संयुक्त निदेशक जीवनांक अशोक कुमार वर्मा,जिले के ओआईसी दिलीप सिंह बारहठ,एओआईसी दिनेश शेरवानी ,सहायक निदेशक मुकेश कुमार,जिला प्रभारी मनोज गुर्जर,धौलपुर बीएसओ अमृत लाल मीना ने फ़ील्ड में जाकर समस्त आरवायएमपी के कार्यों की जाँच की एवं लोगों से उनके कार्यों का फ़ीडबैक लिया।सहायक निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि जिले में कुल 28 राजीव गाँधी युवा मित्र कार्यरत हैं जिन्हें प्रतिदिन लगभग 30 परिवारों से मिलकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी के साथ साथ जॉब कार्ड,चिरंजीवी योजना में पंजीयन/रिन्यू करवाना, पेंशन सत्यापन, पालनहार,कृषि विभाग आदि के बारे मेन बताकर गूगल फ़ॉर्म भर रहे हैं बाद में उनके कार्यों की जाँच फ़ोन के माध्यम से भी की जाती है। मुकेश कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में कार्यरत राजीव गाँधी युवा मित्रों को शहरी क्षेत्रों में कार्य करने के इच्छुक परिवारों के जॉब कार्ड बनवाकर ई मित्र से तैयार करवाकर नज़दीकी शहरी निकायों में शहरी रोज़गार गारंटी योजना में काम पाओ अभियान के तहत कार्य करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसको लेकर जयपुर से उच्च अधिकारियों द्वारा वीसी के माध्यम से निर्देश दिए गए .

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *